Monday, 12 March 2012

darkline-khushi: शब्द जब अतीत हो जाते है.मरा नहीं करते ...

darkline-khushi: शब्द जब अतीत हो जाते है.
मरा नहीं करते
...
: शब्द जब अतीत हो जाते है. मरा नहीं करते वह गुम -शुम से ठहर जाया करते हैं. भाव शुन्य से परे टिक जाते है. ...
शब्द जब अतीत हो जाते है.
मरा नहीं करते
वह गुम -शुम से ठहर जाया करते हैं.
भाव शुन्य से परे टिक जाते है.
किसी बिंदु पर.पुनश्च
बैमानी ना हो.शब्दों का समय के साथ एक निश्चित धर्म होता है.
भविष्य के गर्भ से बहस उछल कर
जब घेरे से बाहरखडी मात्राओं का दोहन कर जाते हैं
नये अर्थ का तब .पुनर्जन्म होता है .ताकि मौन में भी जीवित रहे जाय शब्दातीत अर्थ.

Friday, 25 November 2011

darkline-khushi: रोग है , जिसमें सब कुछ

darkline-khushi: रोग है , जिसमें सब कुछ: यह रोग है , जिसमें सब कुछ अपनी तरफ ही, आकर्षित दीखता है.. रेत का अपना मिथक , जैसा है . समय की राख पर उर्वर एक बारीक सीधी रेखा में एक निश्चित...

रोग है , जिसमें सब कुछ

यह रोग है ,
जिसमें सब कुछ
अपनी तरफ ही,
आकर्षित
दीखता है..
रेत का अपना
मिथक , जैसा है
.
समय की राख पर
उर्वर
एक बारीक सीधी रेखा में
एक निश्चित मानचित्र - दूरी पर
, ह्रदय
नाल
की

धक्-धक्

मल्हार
मलंग
धुन

बारिश
और धान के खेत

छप-छप

पानी और जलखई
थकान और मजदूरी

नीम के चौपाल
आषाढ़ का एक दिन
एक सांझ , लालटेन की मधिम -
तेज़
आंच पर
जुगुनू और टिटहरी
तित तित तू

विरहा के सुरों में
टेक-टेक

रिम झिम
फुहार
रिम झिम

टेक-टेक

यह दिहाड़ी है, खटनी

इंसान
एक मिथक - समय
रेखा पर
टंगा
रोग है..!!

Thursday, 17 November 2011

darkline-khushi: एक बार ही सही काफी करीब से

darkline-khushi: एक बार ही सही काफी करीब से: कभी एक बार ही सही काफी करीब से होकर अपने दर्द से गुजरे हो मैं जानता हूँ ... तुम सही हो बयाँ है सब .. ...

एक बार ही सही काफी करीब से

कभी एक बार ही सही

काफी करीब से होकर

अपने

दर्द से गुजरे हो
मैं जानता हूँ ... तुम सही हो
बयाँ है सब ..




फूल दामन में
मुरझाये
बिखरे, पड़े हैं







सारी बौद्धिकता

एक बार के लिये

एक बार ही सही
इन सबके करीब से

गुजरते

तटस्थ होकर



अपने स्व और स्वगत को
निर्मोही-
घिनोने
विलासिता के सुख - साधन से

तानाशाही का फन
हिटलर
अमिरिका
और साँप के
प्रदूषित विष से



दिल और

दिमाग से और तब



देखते

जल की तरह

एक किसान के दो जोड़ी
बैल की तरह

सूफी - साधक का त्याग

कबीर

माँ का प्रेम और एक

स्त्री का समपर्ण

सब कुछ
साफ़ दीखता है
आयने में
रूप - रंग, गंध - रस
स्पर्श में
जीवन और प्रेम में ..


(दृष्टि + शब्द )

Tuesday, 31 May 2011

अबकी बार लौटना चाहोगे !
घर की ओर
खुला आसामान , गाँव की मेड़ें
राह तकती हैं..
आना चाहोगे !, डूबना -तैरना फिर
पोखर के
घाट पर बैठ के बतियाना
नहीं चाहोगे तुम ..!!!
गाछी में कोयल कूकती है.
बीजू आम पक के चूता है.
लपकना नहीं है!
आ जाओ..
सब कुछ ही
मिट्टी के घय्ले में उतरा पानी सा है
अपने घर सा है. अपना सा (C/R Avdhesh Jha)