Thursday, 17 November 2011

एक बार ही सही काफी करीब से

कभी एक बार ही सही

काफी करीब से होकर

अपने

दर्द से गुजरे हो
मैं जानता हूँ ... तुम सही हो
बयाँ है सब ..




फूल दामन में
मुरझाये
बिखरे, पड़े हैं







सारी बौद्धिकता

एक बार के लिये

एक बार ही सही
इन सबके करीब से

गुजरते

तटस्थ होकर



अपने स्व और स्वगत को
निर्मोही-
घिनोने
विलासिता के सुख - साधन से

तानाशाही का फन
हिटलर
अमिरिका
और साँप के
प्रदूषित विष से



दिल और

दिमाग से और तब



देखते

जल की तरह

एक किसान के दो जोड़ी
बैल की तरह

सूफी - साधक का त्याग

कबीर

माँ का प्रेम और एक

स्त्री का समपर्ण

सब कुछ
साफ़ दीखता है
आयने में
रूप - रंग, गंध - रस
स्पर्श में
जीवन और प्रेम में ..


(दृष्टि + शब्द )

No comments:

Post a Comment