Tuesday, 31 May 2011

अबकी बार लौटना चाहोगे !
घर की ओर
खुला आसामान , गाँव की मेड़ें
राह तकती हैं..
आना चाहोगे !, डूबना -तैरना फिर
पोखर के
घाट पर बैठ के बतियाना
नहीं चाहोगे तुम ..!!!
गाछी में कोयल कूकती है.
बीजू आम पक के चूता है.
लपकना नहीं है!
आ जाओ..
सब कुछ ही
मिट्टी के घय्ले में उतरा पानी सा है
अपने घर सा है. अपना सा (C/R Avdhesh Jha)

No comments:

Post a Comment