यह रोग है ,
जिसमें सब कुछ
अपनी तरफ ही,
आकर्षित
दीखता है..
रेत का अपना
मिथक , जैसा है
.
समय की राख पर
उर्वर
एक बारीक सीधी रेखा में
एक निश्चित मानचित्र - दूरी पर
, ह्रदय
नाल
की
धक्-धक्
मल्हार
मलंग
धुन
बारिश
और धान के खेत
छप-छप
पानी और जलखई
थकान और मजदूरी
नीम के चौपाल
आषाढ़ का एक दिन
एक सांझ , लालटेन की मधिम -
तेज़
आंच पर
जुगुनू और टिटहरी
तित तित तू
विरहा के सुरों में
टेक-टेक
रिम झिम
फुहार
रिम झिम
टेक-टेक
यह दिहाड़ी है, खटनी
इंसान
एक मिथक - समय
रेखा पर
टंगा
रोग है..!!
No comments:
Post a Comment